June 13, 2026 4:15 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर व 45 हजार नकदी पर हाथ साफ

 

संवाददाता

महराजगंज तराई (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम सुदर्शन जोत में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और 45 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।ग्राम सुदर्शन जोत निवासी सुमित सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रात में अज्ञात चोर घर के बगल की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। उस समय परिवार के लोग बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के जेवरात और 45 हजार रुपये नकद पार कर दिए।पीड़ित के मुताबिक सुबह करीब तीन बजे नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई। घर से करीब दस मीटर दूरी पर जेवरात रखने वाला बैग और खाली डिब्बे पड़े मिले, जिससे अंदेशा है कि चोर सामान खंगालने के बाद बाकी सामग्री वहीं फेंककर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के संदिग्धों और गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें