लखनऊ ट्रेन हत्याकांड: बेटी के प्रेम संबंध से नाराज़ पिता ने की हत्या, शव के किए 6 टुकड़े
के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में मिले नाबालिग लड़की के शव के टुकड़ों वाले मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में पिता ने कबूल किया है कि उसने बहन और बहनोई के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या की थी।
पुलिस के मुताबिक, मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी पिता ने पूछताछ में बताया कि उसकी दो बेटियां पहले ही हिंदू युवकों से शादी कर चुकी थीं, जबकि छोटी बेटी भी उसी युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। गांव के लोग ताने देते थे और “काफिर” कहकर चिढ़ाते थे, जिससे नाराज़ होकर आरोपी ने बेटी की हत्या कर दी।
जांच में सामने आया कि हत्या के बाद शव के 6 टुकड़े कर उसे ट्रेन में ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। 17 मई को छपरा-गोमती एक्सप्रेस के S-1 कोच में सीट के नीचे सफाई के दौरान एक बॉक्स में शव के टुकड़े मिले थे, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।












