October 17, 2026 11:15 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पीएम पोषण योजना से बच्चों के जीवन में पोषण, शिक्षा और संस्कार का हो रहा समावेश : संदीप सिंह

 

लखनऊ, 23 मई 2026।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना उत्तर प्रदेश में केवल मिड-डे मील योजना नहीं रह गई है, बल्कि यह बच्चों के पोषण, शिक्षा और सामाजिक समरसता का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है।

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा है कि प्रदेश के लगभग 1.42 लाख राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 1.46 करोड़ से अधिक बच्चों को प्रतिदिन गर्म, ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास को मजबूती मिल रही है तथा विद्यालयों में उपस्थिति और नामांकन में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों के लिए शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विभिन्न वर्गों और समुदायों के बच्चे एक साथ बैठकर भोजन कर सामाजिक समरसता और “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना को और अधिक मजबूत कर रहे हैं।

प्रदेश में 3.53 लाख से अधिक रसोइयां बच्चों के लिए स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार कर ‘पोषण प्रहरी’ के रूप में कार्य कर रही हैं। योगी सरकार द्वारा रसोइयों के सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार के मानदेय के अतिरिक्त ₹1000 की अतिरिक्त सहायता तथा ₹500 परिधान मद में प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही 93 प्रतिशत से अधिक रसोइयों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से भी जोड़ा गया है।

सरकार द्वारा योजना में गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण संतुलन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रसोइयों को नियमित प्रशिक्षण प्रदान कर खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे बच्चों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन सुनिश्चित हो सके। सरकार रसोइयों को केवल भोजन निर्माण तक सीमित नहीं मानती, बल्कि उन्हें सम्मानित करते हुए ‘पोषण प्रहरी’ के रूप में नई पहचान दी जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न जनपदों में ‘रसोइया पाक-कला प्रतियोगिताओं’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें