कौशाम्बी। आगामी त्यौहार बकरीद के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह एवं उपजिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह द्वारा थाना मंझनपुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों,धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित कर त्योहार को शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की गई।बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए बताया गया कि त्योहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित न करने,अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने हेतु जागरूक किया गया जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। सभी से आपसी सौहार्द एवं सहयोग बनाए रखते हुए बकरीद का पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई।












