June 13, 2026 2:51 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

“पम्मा बिना धरना सफल नहीं” : संघर्ष और जनसेवा पर आधारित नया गाना जल्द रिलीज

 

सुषमा रानी
32 वर्षों के सामाजिक संघर्षों को गीत में किया गया पेश
नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा के सामाजिक संघर्षों और जनहित कार्यों पर आधारित दसवां गाना “पम्मा बिना धरना सफल नहीं” जल्द रिलीज होने जा रहा है। इस गीत के बोल प्रसिद्ध लेखक बलविंदर सिंह सोढ़ी ने लिखे हैं, जबकि इसे आवाज दी है चर्चित गायिका रैश कौर ने। गाने में पम्मा के संघर्ष, समाज सेवा और जनता के मुद्दों के लिए उनके आंदोलनों को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।

परमजीत सिंह पम्मा पिछले करीब 32 वर्षों से आम जनता की आवाज बनकर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर संघर्ष करते आ रहे हैं। महंगाई, स्कूल फीस, कॉलेज दाखिले, ऑनलाइन गेम्स के दुष्प्रभाव, महिलाओं और व्यापारियों के हितों जैसे विषयों पर उन्होंने लगातार आंदोलन किए। उनके जीवन और सामाजिक कार्यों पर कई गाने और डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी हैं। कठिन परिस्थितियों और हार्ट में चार स्टंट पड़ने के बावजूद उन्होंने जनहित के लिए संघर्ष जारी रखा। नए गाने को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें