June 13, 2026 2:50 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आर्य युवा चरित्र निर्माण का पांचवा दिन युवा शक्ति शाली बने-डॉ. गजराज सिंह आर्य अपना जीवन आदर्श बनाए -गवेन्द्र शास्त्री

 

नोएडा,बुधवार 3 जून 2026, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 44 नोएडा में चल रहे आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर में पांचवें दिन शिक्षाविद डॉ. गजराज सिंह आर्य ने कहा कि युवकों को शिविर में रहकर सब कुछ सीखना चाहिए और घर पर रहकर भी अपना अभ्यास निरंतर बनाए रखना चाहिए आने वाला समय संघर्ष का समय है जो शक्तिशाली होगा वहीं जीवित रहेगा।

वैदिक प्रवक्ता गवेन्द्र शास्त्री ने कहा कि आज परिषद का 48 वाँ स्थापना दिवस है सभी को आर्य समाज के साथ मिलकर महर्षि दयानन्द के संदेश को घर घर तक पहुंचाने का कार्य करना है युवा जागरण से ही राष्ट्र जागरण होगा।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने बताया कि 3 जून 1978 में परिषद की स्थापना की थी तभी से युवा निर्माण का कार्य चल रहा है इस अभियान को और मजबूती से बढ़ाया जाएगा कार्यक्रम के अध्यक्ष दुर्गेश आर्य ने कहा कि 1982 में हम परिषद से जुड़े थे अनेको लोगों के जीवन बदल गये अनुशासन समय की मांग है,जीवन निर्माण की पहली सीढ़ी है।

कार्यक्रम का संचालन आचार्य महेन्द्र भाई ने किया।

इस अवसर पर पिंकी आर्या, कमल आर्य, सौरभ गुप्ता, अरुण आर्य, यज्ञवीर चौहान, राजेश कुमारी, विमला ग्रोवर, मोहित आर्य, रितम आर्य, आस्था आर्या, सुरेश आर्य आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें