माणक लाल जैन झाबुआ थांदला
शिक्षा समिति थांदला की बैठक का आयोजन आज जनपद शिक्षा केंद्र कार्यालय में श्रीमती मायादेवी चौधरी अध्यक्ष शिक्षा समिति की अध्यक्षता में तथा श्रीमती पोनी जालम सिंह डामोर की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से नवीन शैक्षणिक सत्र की तैयारियों की समीक्षा की गई । शत प्रतिशत नामाँकन पूर्ण करने, शत प्रतिशत पाठ्य पुस्तक वितरण करने, शत प्रतिशत सायकिल वितरण करने के निर्देश दिए गए साथ ही स्कूलों के संचालन और व्यवस्था में सुधार के लिये विद्यालय प्रबंधन समिति की नियमित बैठक और दायित्व पर जोर दिया
स्मरण रहे की पिछले माह में शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती मायादेवी चौधरी द्वारा कलेक्टर झाबुआ को एक आवेदन के तहत कई आरोप लगाए थे एवं जांच का अनुरोध किया था की थांदला विकासखंड में शिक्षा के गिरते स्तर को सुधारा जावे वही आज इन्हीं के आतिथ्य में बैठक निर्विघ्न सम्पन्न हो गई अब सवाल यह उठता है की जिले में शिक्षा का दोहन अफसर साह कर रहे या जन प्रतिनिधि??
बैठक में शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती मायादेवी चौधरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पोनी जालम सिंह डामोर की अध्यक्षता में एवं बीओ दीपेश सोलंकी, पूर्व बी ओ एस एन श्रीवास्तव सहित कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे।












