October 17, 2026 9:00 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक: कई जिलों में बारिश, तापमान में गिरावट, 26 जिलों में अलर्ट जारी

जयपुर, 16 जून। प्रदेश में प्री-माॅनसून बारिश और आंधी से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 7 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज और 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, आज भरतपुर में आंधी-बारिश की गतिविधियों से मौसम सुहावना हो गया। वहीं किसानों ने खरीफ फसलों की बुवाई शुरू कर दी है। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जयपुर सहित कल कई जिलों में तेज आंधी के साथ बरसात हुई। हनुमानगढ़ में ओले भी गिरे। भारी बारिश से जलभराव की समस्या हो गई। वहीं अनाज मंडी में रखा गेहूं भीगने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। चूरू के सरदारशहर में तेज अंधड़ से दिन में ही अंधेरा छा गया। तापमान में आए इस बदलाव से कई शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे आ गया है, हालांकि फलौदी 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। खराब मौसम के कारण दिल्ली की चार उड़ानों को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का यह दौर जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें