। जयदीप मुदगल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भाजपा( युवा मोर्चा )व प्रमुख समाज सेवक ने 17 जून 2026 को (मुनीमपुर) बादली में आयोजित रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया । भाई जयदीप मुदगल ने बताया कि माननीय राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में महाभव्य ऐतिहासिक रैली का आयोजन होगा। माननीय राष्ट्रीय सचिव व तत्कालीन कृषि मंत्री हरियाणा सरकार ओमप्रकाश धनखड़ के प्रयासों से ही बादली को तहसील का दर्जा मिला था जबकि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद से ग्रस्त है कांग्रेस विधायक कठपुतली विधायक है जबकि राष्ट्रीय सचिव भाजपा माननीय श्री ओमप्रकाश धनखड़ जी के जीवन का उद्देश्य ही केवल राष्ट्र सेवा है माननीय राष्ट्रीय सचिव भाजपा श्री ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में ही समस्त भारतवर्ष के प्रत्येक गांव- प्रत्येक शहर से मिट्टी व लोहा एकत्रित किया गया था जिसके परिणाम स्वरुप लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा के निर्माण में देश के प्रत्येक नागरिक ,शहर व गांव की भागीदारी सुनिश्चित हुई व माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम परियोजना सफल हुई । समस्त भारतवर्ष में माननीय ओमप्रकाश धनखड़ जी तत्कालीन समय में (कृषि, पशुपालन, मत्स्य व सिंचाई मंत्री हरियाणा सरकार) केवल एकमात्र ऐसे मंत्री है जो गोश्वर्धन व गौ संरक्षण कानून लेकर आए व गौ माता की रक्षा की प्रतिबद्धता को साक्षात करके दिखाया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा झज्जर जिले को विशेष सौगाते दी जाएगी माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा पुष्प व बागवानी उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा, बादली में नवनिर्मित सब-डिवीजन कार्यालय ,बादली के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, निमाना गांव में बनाए जा रहे जलघर सहित अनेकों विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा ।भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा सरकार की परियोजना के परिणामस्वरूप व माननीय राष्ट्रीय सचिव श्री ओमप्रकाश धनखड़ के प्रयासों से झज्जर जिले में बेहतर प्रशासनिक ,शैक्षणिक और पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी रिपोर्टर अरुण कुमार राणा












