October 17, 2026 10:01 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

केशवपुरम जोन में महापौर प्रवेश वाही का निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी और अतिक्रमण हटाने के निर्देश

भोज कुमार दिल्ली

नई दिल्ली, 16 जून 2026। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने मंगलवार को केशवपुरम जोन के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और अतिक्रमण संबंधी मुद्दों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार, उपायुक्त मोहित बंसल, प्रमुख अभियंता प्रमुख पी.सी. मीणा तथा निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

महापौर ने अशोक विहार स्थित प्रेरणा चौक पर चल रहे मुनक नहर परियोजना एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रेरणा चौक ड्रेन और जल बोर्ड कार्यालय के समीप नाले पर स्लैब डालने की संभावनाओं पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर त्रिनगर वार्ड की पार्षद मीनू गोयल भी उपस्थित रहीं।

इसके बाद महापौर ने त्रिनगर क्षेत्र का निरीक्षण कर त्रिनगर चौक पर पार्किंग सुविधा विकसित करने की संभावनाओं का विस्तृत अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन सभी स्थानों की तत्काल सफाई सुनिश्चित करने को कहा, जहां ढलाव बंद कर फिक्स्ड कंपेक्टर ट्रांसफर स्टेशन स्थापित किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों और सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए।

महापौर ने विधायक पूनम शर्मा भारद्वाज के साथ अशोक विहार फेज-3 में एनसीएपी के तहत किए गए विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नई निर्मित सड़क का जायजा लेते हुए उसके नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।

वजीरपुर झुग्गी-झोपड़ी कॉलोनी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कबाड़ियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के मामले सामने आने पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए।

महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली नगर निगम प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘12 साल, सुशासन के’ संकल्प से प्रेरित होकर जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ा रहा है तथा मुख्यमंत्री Rekha Gupta के विकास विजन को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें