October 17, 2026 10:00 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले की कोशिश

 

 

जून 17, नई दिल्ली:

झारखंड की राजधानी रांची में बीती रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले की कोशिश की गई है। पुलिस के अनुसार रात करीब 12:30 बजे 2 अपराधियों ने कार्यालय परिसर में पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकी, जो बाउंड्री के बाहर ही गिर गईं।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें 2 संदिग्ध युवक साफ दिखाई दे रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस और एफएसएल की टीमें जांच में जुट गई हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आरएसएस कार्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। संजय सेठ ने इस घटना को देश विरोधी ताकतों की बड़ी साजिश बताते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक से बात की है। रक्षा राज्य मंत्री ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कार्यालय के पास पुलिस पिकेट बनाने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें