October 17, 2026 6:50 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

5 जुलाई को होगा विद्यामंदिर क्लासेज का नेशनल एडमिशन टेस्ट

 

सुषमा रानी
नोएडा। देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में शामिल विद्यामंदिर क्लासेज (वीएमसी) 5 जुलाई को अपने फ्लैगशिप नेशनल एडमिशन टेस्ट (एनएटी) का आयोजन करने जा रहा है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के साथ-साथ 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

यह परीक्षा कक्षा 6वीं से 12वीं तक के उन छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है जो जेईई, नीट, ओलंपियाड और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। एनएटी के जरिए चयनित छात्रों को वीएमसी के क्लासरूम और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में दाखिले का मौका मिलेगा।

परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप के अलावा विशेषज्ञों द्वारा मेंटॉरशिप और मोटिवेशनल सेशन, नि:शुल्क डाउट रिजॉल्यूशन, अकादमिक सहायता, वैज्ञानिक आधार पर तैयार ई-स्टडी मैटेरियल और असीमित मॉक टेस्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

विद्यामंदिर क्लासेज के सह-संस्थापक बृज मोहन ने कहा कि छात्रों की विभिन्न शैक्षणिक जरूरतों को समझना वीएमसी की शिक्षण पद्धति की सबसे बड़ी विशेषता है। यही वजह है कि संस्थान के छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वीएमसी का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक और तकनीकी शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करना और देश के भविष्य के इंजीनियरों और डॉक्टरों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करना है। जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह परीक्षा एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें