अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को अहम निर्देश जारी किए।
नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को अहम निर्देश जारी किए। अदालत ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि वांगचुक की रोजाना मेडिकल जांच कराई जाए और उनकी सेहत पर सरकारी डॉक्टर लगातार
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि “हर नागरिक का जीवन अनमोल है और उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए।” अदालत ने प्रशासन को निर्देश दिया कि वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति का प्रतिदिन क्लिनिकल मूल्यांकन किया जाए और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जाए।
19वें दिन भी जारी है अनशन
सोनम वांगचुक पिछले 19 दिनों से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह आदेश दिया। रिपोर्टों के अनुसार, लंबे उपवास के कारण उनका वजन काफी कम हुआ है और चिकित्सकों ने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता जताई है।












