October 17, 2026 10:35 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली पुलिस का 10वां मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन अभियान, ₹897 करोड़ की 1452 किलो नशीली दवाएं नष्ट

 

नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2027 तक ‘नशामुक्त दिल्ली’ के लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को अपना 10वां मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब ₹897 करोड़ मूल्य की 1,452 किलोग्राम मादक पदार्थों को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया गया।

यह कार्यक्रम स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) एच.जी.एस. ढालीवाल (IPS) की मौजूदगी में जीटी करनाल रोड स्थित बायोटिक वेस्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में आयोजित किया गया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “नशा मुक्त भारत” अभियान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत चलाए जा रहे इस अभियान में अब तक कुल 49,663 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए जा चुके हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹14,799 करोड़ है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पेशल सीपी एच.जी.एस. ढालीवाल ने कहा कि यह सिर्फ जब्त किए गए नशीले पदार्थों को नष्ट करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उस पूरे नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में कदम है जो युवाओं के भविष्य, परिवारों और समाज के लिए खतरा बन चुका है। उन्होंने सभी नागरिकों से वर्ष 2027 तक नशामुक्त दिल्ली बनाने के अभियान में सहयोग करने की अपील की

दिल्ली पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन कवच सहित विभिन्न अभियानों के तहत ड्रग तस्करों, सप्लायरों और पेडलरों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का लक्ष्य राजधानी से नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करना है।

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से नशे के खिलाफ इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और सुरक्षित एवं नशामुक्त दिल्ली बनाने में सहयोग करने की अपील की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें