मांगेराम गर्ग के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं स्मृति संगोष्ठी संपन्न।
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
दिल्ली:सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के विकास में मांगेराम गर्ग का योगदान अविस्मरणीय:- अनिल गुप्ता
मांगेराम गर्ग श्रेष्ठ संगठक थे।:- विजेन्द्र गुप्ता
मांगेराम गर्ग श्रेष्ठतम सेवा व्रती थे:- योगेंद्र चंदोलिया
मांगेराम गर्ग का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए रहा समर्पित:-कमलजीत सहरावत
सेवा को समर्पित थे बाबूजी:- बांसुरी स्वराज
कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन क्षमता के धनी थे मांगेराम गर्ग:-वीरेंद्र सचदेवा
धर्म, संस्कृति एवं तीर्थ की सेवा के प्रति सदा समर्पित रहे मांगेराम गर्ग:-विजय गोयल
श्याम जाजू, रमेश बिधूड़ी, आदेश गुप्ता,अजय भाई ने भी दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
आज भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष देहदानी मांगेराम गर्ग की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं स्मृति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।उन्हें इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रान्त कार्यवाह अनिल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि मांगेराम गर्ग ने सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। आज कावड़ यात्रा का विस्तृत स्वरूप उनके एक प्रयास का फल है। कैलाश मानसरोवर यात्रियों को अनुदान,छठ पूजा पर सरकार के द्वारा सहयोग सुनिश्चित करवाना। देश में कहीं भी प्राकृतिक आपदा आने पर वह सदैव सेवा में समर्पित हो जाते थे। मृत्यु के पश्चात भी उनका शरीर समाज व राष्ट्र के काम आए इसके लिए उन्होंने अपना देह दान दिया। बाबूजी में बचपन से ही सेवा भावना उनके व्यक्तित्व में स्पष्ट परिलक्षित होती थी। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मांगे राम गर्ग श्रेष्ठ संगठक थे उन्होंने अपने सूक्ष्म प्रबंधन कला से दिल्ली में बुथ समिति के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक घर के प्रत्येक व्यक्ति के दुख सुख का सहभागी होने का प्रेरणा दिया। उनका जीवन एकाग्रता और निष्ठा से परिपूर्ण समाज और राष्ट्र के कल्याण उन्नति और विकास के लिए समर्पित रहा। सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि मांगेराम गर्ग श्रेष्ठतम सेवा व्रती थे। सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि मांगेराम गर्ग का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित रहा। सांसद बांसुरी स्वराज ने बाबूजी को याद करते हुए उन्हें सेवा को समर्पित बताया। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मांगेराम गर्ग कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन क्षमता के धनी थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि मांगेराम गर्ग का जीवन धर्म ,संस्कृति एवं तीर्थ की सेवा के प्रति सदा समर्पित रहा
श्रद्धांजलि एवं स्मृति संगोष्ठी में सैकड़ो सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी में श्याम जाजू, रमेश विधूड़ी, आदेश गुप्ता,श्रवण जी, पवन शर्मा , मंगत राम सिंघल,मूलचंद चावला ,रामभज जी ,ओमप्रकाश बब्बर जी ,अरुण जैन जी, वेद जी गुप्ता ,वेदव्यास महाजन ,धर्मवीर शर्मा, मीरा अग्रवाल, जयप्रकाश, राजकुमार भाटिया ,जीतराम सोलंकी, नील दमन खत्री ,अरविंद गर्ग, अजय खटाना, जगदीश मित्तल, ताराचंद बंसल ,डा महेंद्र नागपाल,सुमन गुप्ता, तिलक राम गुप्ता ,रमेश खन्ना ,वीरेंद्र गोयल ,जय भगवान गोयल, मोहन भारद्वाज, संजीव शर्मा देवराज,राज सिंह चौहान समेत वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
सतीश गर्ग कोषाध्यक्ष भाजपा दिल्ली प्रदेश ने सभी का धन्यवाद किया।












