October 17, 2026 4:18 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला झाबुआ के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मिलकर लंबित समस्याओं का ज्ञापन सौंपा

झाबुआ माणक लाल जैन

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला झाबुआ के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मिलकर लंबित समस्याओं का ज्ञापन सौंप।

दिनांक 6/8/2026 गुरुवार को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला झाबुआ के पदाधिकारी प्रदेश संगठन मंत्री जवानसिंह बारिया एवं जिला अध्यक्ष महेश कुमार बामनिया के नेतृत्व में नवीन शैक्षणिक संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर जिला कलेक्टर श्री तुकाराम भरसट से मिला एवं लंबित समस्याओं का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठन द्वारा प्रमुख रूप से अध्यापक शिक्षक संवर्ग के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के 12 एवं 24 वर्ष के क्रमोन्नति के आदेश शीघ्र जारी करवाने ,
प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति के लिए गोपनीय चरित्रवाली संभागीय उपायुक्त कार्यालय में शीघ्र भेजने एवं पदोन्नति आदेश जारी करवाने ,
विगत वर्षों के जिले के शेष रहे अध्यापक शिक्षक संवर्ग की सेवा पुस्तिका एवं सातवां वेतनमान तथा क्रमोन्नत वेतनमान कोष एवं लेखा से पारित करवाकर नियमानुसार सातवें वेतन ,क्रमोन्नत वेतन , हड़ताल अवधि का बकाया वेतन एवं डी ए एरियर्स की राशि का शीघ्र भुगतान करवाने ,
नवनियुक्त शिक्षकों की तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि समाप्त कर पूर्ण वेतनमान भुगतान करवाने तथा पदोन्नति एवं वरिष्ठता सूची में बार बार आवेदन देने के बाद भी सूची में नाम नहीं जुड़ने एवं नाम में त्रुटि सुधार नहीं होने पर वरिष्ठता सूची में सुधार करवाने , नवीन शैक्षणिक संवर्ग एवं नियमित शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति का रोस्टर का पालन करते हुवे पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने का निवेदन किया ।
कलेक्टर महोदय ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ।
कलेक्टर महोदय ने सबसे पहले पदोन्नति प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूर्ण करने एवं उसके बाद क्रमोन्नति एवं अन्य सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया तथा , पूर्णतः आश्वस्त करते हुवे कहा कि मैं आपकी सभी समस्याओं को गंभीरता से पूरी करवाऊंगा ,आप निश्चिंत होकर अपना शैक्षणिक कार्य पूर्ण ईमानदारी से करें और जिले के छात्रों का भविष्य सँवारे ।
इस अवसर पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के सुवाल बारिया, शंकर राठौर ,धनराज भूरिया , कमेश बिलवाल, बजरंग नलवाया, संजय श्रीवास्तव, राजेश जांगिड़, प्रवीण पणदा, राकेश बवेरिया , पी एस भूरिया , कांजु डामोर ,कन्हैया लाल बामनिया सत्तू राठौर, बहादुर वसुनिया, करण राठौर एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें