October 17, 2026 2:02 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, पूर्वी दिल्ली में सफाई व्यवस्था जल्द होगी सामान्य- सत्या शर्मा

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, पूर्वी दिल्ली में सफाई व्यवस्था जल्द होगी सामान्य- सत्या शर्मा*

स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा ने बताया की कल्याणपुरी में ड्यूटी के दौरान सफाई कर्मचारी अनिल कुमार की हत्या के विरोध में चल रही निजी कंपनी मेट्रो वेस्ट हैंडलिंग प्राइवेट लिमिटेड के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज समाप्त हो गई। हड़ताल के कारण पूर्वी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा ने निजी कंपनी मेट्रो वेस्ट हैंडलिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों तथा सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और मांगों पर चर्चा की। बैठक में सभी पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

निजी कंपनी द्वारा मृतक सफाई कर्मचारी के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे दी गई है। साथ ही, निजी कंपनी द्वारा मृतक के परिजन को नौकरी देने का आश्वासन भी दिया गया। सफाई कर्मचारियों की अन्य जायज मांगों पर भी आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

स्थायी समिति के अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों से अपील की कि वे हड़ताल समाप्त कर अपने काम पर लौटें, ताकि पूर्वी दिल्ली में प्रभावित सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि निजी कंपनी मेट्रो वेस्ट हैंडलिंग प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली नगर निगम के लिए कार्य करती है। कंपनी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह सफाई कर्मचारियों के हितों और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखे। सफाई कर्मचारियों की सभी जायज मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें