October 17, 2026 12:23 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने सेंट्रल दिल्ली क्वींस को 11 रन से हराया

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने सेंट्रल दिल्ली क्वींस को 11 रन से हराया

 

नई दिल्ली, 24 अगस्त। महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल दिल्ली क्वींस को 11 रन से हरा दिया। बारिश के कारण मुकाबला आठ-आठ ओवर का कर दिया गया था। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में साउथ दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 6 विकेट पर 68 रन बनाए।

 

कप्तान श्वेता सहरावत ने 21 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 26 रन की संयमित पारी खेलकर टीम को संभाला। वहीं प्रिय पुनिया ने चार गेंदों में दो चौकों की मदद से 9 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन सुमिति सोनी ने उन्हें आउट कर दिया। तनिशा सिंह ने 13 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाए। अंत में अनन्या पाहुजा 5 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि दिशा नागर ने तीन गेंदों पर चार रन बनाए।

 

सेंट्रल दिल्ली की ओर से सुमिति सोनी और मेधावी बिधूड़ी ने दो-दो विकेट हासिल किए।

 

69 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली क्वींस की शुरुआत बेहद खराब रही। साची पहली ही गेंद पर स्टंप आउट होकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। इसके बाद दीक्षा शर्मा ने 16 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन छठे ओवर में 41 के स्कोर पर रन आउट हो गईं।

 

अरुशी गोयल ने 12 गेंदों पर 14 और मोनिका ने छह गेंदों पर 9 रन बनाए, लेकिन दोनों के आउट होने के बाद सेंट्रल दिल्ली की रन गति थम गई। टीम आठ ओवर में पांच विकेट पर 57 रन ही बना सकी। रिया कोंडल एक और कप्तान सोंी यादव दो रन बनाकर नाबाद रहीं।

 

साउथ दिल्ली की ओर से रूपाली विश्व मोहन, दिशा नागर और एकता भदाना ने एक-एक विकेट लिया। गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन और शानदार क्षेत्ररक्षण के दम पर साउथ दिल्ली ने सेंट्रल दिल्ली को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया और 11 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें