October 17, 2026 10:12 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

स्वरोजगार दिवस पर हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात

झाबुआ माणक लाल जैन

 

*स्वरोजगार दिवस पर हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात*

 

*कलेक्टर ने ऋण स्वीकृति पत्र वितरित कर हितग्राहियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रोत्साहित*

 

*विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत हितग्राही हुए लाभान्वित*

 

झाबुआ, 25 अगस्त 2026 जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के साथ स्वरोजगार दिवस का आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में आयोजित स्वरोजगार दिवस के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगारमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को बैंकों के माध्यम से स्वीकृत ऋण के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। कलेक्टर डॉ. भरसट ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ लेकर स्वयं का रोजगार स्थापित करने एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

स्वरोजगार दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को शासन की स्वरोजगारमूलक योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र आवेदकों के प्रकरणों का परीक्षण कर बैंकों के माध्यम से ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण की गई तथा स्वीकृत प्रकरणों में हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

 

*पीएमएफएमई योजना के तहत ऋण स्वीकृति पत्र वितरित*

उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत श्री गन्ना कटारा को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, झाबुआ के माध्यम से 3.55 लाख रुपये तथा श्री बदिया बारिया को 3.60 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

 

*प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राही हुए लाभान्वित*

नगर पालिका परिषद झाबुआ द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत श्री रामा मोरी एवं श्री प्रेमसिंह सिसोदिया को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, राजवाड़ा शाखा के माध्यम से 15-15 हजार रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

 

*टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में एक लाख रुपये का ऋण स्वीकृत*

मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत श्री शिवजी डामोर को पंजाब नेशनल बैंक, झाबुआ के माध्यम से एक लाख रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

 

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं युवाओं, महिलाओं एवं जरूरतमंद नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने तथा योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सुश्री पिंकी डिंडोर, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से श्रीमती कृष्णा रावत, एलडीएम, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें