*भाजपा ने आईजीआई एयरपोर्ट पर ही बनाया वेनिस- सौरभ भारद्वाज*
*-पीएम ने विदेश यात्रा ना करने की अपील की थी, इसलिए सीएम ने एयरपोर्ट को ही वेनिस बना दिया- सौरभ भारद्वाज*
*- भाजपा सरकार की डेढ़ साल की उपलब्धि, तैरती दिल्ली तैयार- सौरभ भारद्वाज*
*- दिल्ली को विश्वस्तरीय बनाने वाली भाजपा एयरपोर्ट तक को जलभराव से नहीं बचा पाई- अंकुश नारंग*
*- देश की जनता अब भाजपा के झूठे वादों और दिखावटी राजनीति का सच समझ चुकी है- अंकुश नारंग*
*नई दिल्ली, 04 सितंबर 2026*
दिल्ली में शुक्रवार को हुई कुछ देर की बारिश ने भाजपा सरकार के झूठे दावों की पोल खोल कर रख दी। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए भारी जल भराव का वीडियो साझा कर आम आदमी पार्टी ने भाजपा के झूठे दावों पर तीखा हमला बोला है। “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने एयरपोर्ट पर ही वेनिस दिया। पीएम मोदी ने लोगों से विदेश यात्रा ना करने की अपील की थी। इसलिए सीएम रेखा गुप्ता ने आईजीआई एयरपोर्ट को ही वेनिस बना दिया। भाजपा सरकार की डेढ़ साल की यही उपलब्धि है कि उसने दिल्ली को तैरती दिल्ली बन दिया है।
उधर, अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा यानी “महाझूठी पार्टी” दावे बड़े, काम जीरो। देश की राजधानी दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 का हाल देखिए! सिर्फ कुछ देर की बारिश ने ही जलभराव न होने के सभी दावों की पोल खोल दी। भाजपा की चार इंजन सरकार के बड़े-बड़े दावे बारिश के पानी में बह गए। दिल्ली को विश्वस्तरीय बनाने के दावे करने वाली भाजपा सरकार राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण एयरपोर्ट तक को जलभराव से नहीं बचा पाई। देश की जनता अब भाजपा के झूठे वादों और दिखावटी राजनीति का सच समझ चुकी है।










