September 7, 2026 2:47 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यालय में सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने की जनसुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

*भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यालय में सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने की जनसुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन*

 

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली

चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने आज भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपने क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत मुद्दों को सांसद के समक्ष रखा।

 

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने सड़क, स्वच्छता, जलापूर्ति, सीवर, विद्युत व्यवस्था, यातायात, अतिक्रमण, व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े विषयों सहित विभिन्न प्रशासनिक एवं जनहित के मामलों को उठाया। सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने संबंधित अधिकारियों एवं विभागों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर श्री खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की राजनीति का मूल आधार जनसेवा और जनसंपर्क है। जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं, जिनके माध्यम से लोगों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि जनता द्वारा दिए गए सुझाव और शिकायतें शासन एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक उत्तरदायी और जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा लोगों को राहत प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

 

जनसुनवाई में उपस्थित नागरिकों ने अपनी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें