October 17, 2026 6:24 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जिला चिकित्सालय झाबुआ में बाल हृदय शिविर का आयोजन किया गया

झाबुआ माणक लाल जैन

 

*जिला चिकित्सालय झाबुआ में बाल हृदय शिविर का आयोजन किया गया*

 

झाबुआ, 08 सितम्बर 2026 कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में आज 8 सितंबर 2026 को अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से जिला चिकित्सालय झाबुआ में बाल हृदय शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर में कुल 44 बच्चों की हृदय संबंधी स्क्रीनिंग की गई, जिसमें से 18 बच्चे हृदय सर्जरी के लिए चिन्हित किए गए हैं। चिन्हित बच्चों की सर्जरी आयुष्मान भारत योजना एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत कराई जाएगी, जिसके लिए प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं।

 

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम. एल. चोपडा, सिविल सर्जन, DEIC मैनेजर, RBSK टीम सहित, आशा कार्यकर्ता एवं अपोलो हॉस्पिटल से डॉ. निशिथ भार्गव, डॉ. संजुकता भार्गव एवं उनकी टीम उपस्थित रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें