October 17, 2026 6:25 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन आयोजित

झाबुआ माणक लाल जैन

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन आयोजित

*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया*

 

झाबुआ/मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग एवं कथित वोट चोरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ द्वारा स्थानीय राजवाड़ा चौक पर धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस जनों ने नारेबाजी की 2 घंटा धरना प्रदर्शन के पश्चात समस्त कांग्रेस जन राजवाड़ा से पैदल मार्च करते हुए नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल बस स्टैंड पहुंचे जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहा कि लोकतंत्र की नींव जनता के वोट ओर उसके भरोसे पर टिकी है चुनाव में जीत हार होती रहती है लेकिन चुनावी प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बना रहना सबसे जरूरी है यह लड़ाई आम आदमी के वोट संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है अगर किसी के वोट पर सवाल उठता है तो कांग्रेस जनता के साथ है और रहेगी

 

विधायक वीर सिंह भूरिया ने कहा कि आज देश और प्रदेश का युवा रोजगार की मांग कर रहा है किसान समर्थन मूल्य मांग रहा है महिलाएं सुरक्षा चाहती है और दलित आदिवासी जल जंगल जमीन के अधिकार की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इन मुद्दों से ध्यान भटका रही है परीक्षाओं और मतदाता सूची की प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है और भाजपा नेता चुनाव आयोग से मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी

इस अवसर पर पूर्व विधायक जेवियर मेडा वाल सिंग मेडा शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौर प्रवक्ता साबिर फिटवेल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नटवर डोडियार कांग्रेस महासचिव बबलू कटारा हर्ष जैन नंदलाल मेड यामिन शेख कैलाश डामोर महिला कांग्रेस अध्यक्ष गोरी कटारा वसीम सैयद दिनेश वसुनिया किलू भूरिया सुनीता अलावा सायरा बानो रेखा हटीला खून सिंग गुड़ियाकाना गुड़िया दीपू विक्रम मेडा डोडियार मारिया वड़कियां गुफरान कुरैशी संजय परमार ललिता मुकेश प्रताप सिंह सोलंकी सहित सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें