महाकुंभ में संगम तट पर रात करीब 1:30 बजे भारी भीड़ जुट गई. भीड़ की वजह से लोगों की सांसें फुलने लगीं. इसके बाद बैरिकेटिंग टूटने से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. इससे 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए. पुलिस ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर 50 से ज्यादा एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया. इन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर थी. उन्हें प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि हादसे में कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है, लेकिन आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है.












