November 8, 2026 1:03 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 10 डम्पर, 2 पॉकलैंड व 1 ग्रेडर मशीन किये जब्त

दिनांक: 29/01/2025

एसडीएम मोदीनगर डॉ.पूजा गुप्ता आईएएस ने भोजपुर क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण

अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 10 डम्पर, 2 पॉकलैंड व 1 ग्रेडर मशीन किये जब्त

अवैध खनन करने व कराने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही: एसडीएम डॉ.पूजा गुप्ता

सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस विभाग क्षेत्रों का करें निरंतर निरीक्षण, कहीं भी ना होने पाएं अवैध खनन: डॉ.पूजा गुप्ता आईएएस

गाजियाबाद। तहसील मोदीनगर की एसडीएम डॉ.पूजा गुप्ता आईएएस द्वारा भोजपुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि भोजपुर में अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। अधिक छानबीन करने पर ज्ञात हुआ कि यह भोजपुर का खसरा नम्बर-268, 278 है।
एसडीएम महोदया द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर अवैध खनन करने वाली एपीएस कम्पनी की 10 डंपर गाड़िया, 2 पॉकलैंड व 1 ग्रेडर मशीन को जब्त करते हुए मय चालकों के साथ अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना भोजपुर के सुपुर्द ​कर दिया गया। उन्होने बताया कि एपीएस कम्पनी द्वारा यहां बिना अनुमति के खनन किया जा रहा था, जो कि अवैध है। इसके साथ ही उन्होने थानाक्षेत्र के पुलिस अधिकारियों पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होने सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने—अपने क्षेत्र का निरंतर निरीक्षण करें और अवैध खनन सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने का कार्य करें। उन्होने कहा कि अवैध खनन करने व कराने वालों पर कड़ी कार्रवाही की जाए।
औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से श्री सचिन पंवार नायब तहसीलदार भोजपुर, श्री आलोक गुप्ता राजस्व निरीक्षक, श्री गौरव मलिक लेखपाल, श्री गौरव भारद्वाज लेखपाल, रितु लेखपाल, श्री सुबोध लेखपाल, श्री संदीप कुमार पेशकार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal