October 17, 2026 1:14 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली में जलभराव को लेकर भाजपा का AAP पर पलटवार, 2028 तक जलभराव मुक्त दिल्ली का दावा

दिल्ली में जलभराव को लेकर भाजपा का AAP पर पलटवार, 2028 तक जलभराव मुक्त दिल्ली का दावा

 

नई दिल्ली, 24 अगस्त। दिल्ली में जलभराव को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के बयान पर दिल्ली भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आरोप लगाया कि सौरभ भारद्वाज जलभराव के मुद्दे पर भ्रम फैलाने और राजनीति करने का काम कर रहे हैं।

 

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्ली में जलभराव कोई एक-दो दिन या एक वर्ष की समस्या नहीं है। दिल्लीवासी पिछले 27-28 वर्षों से इस समस्या का सामना करते आ रहे हैं। हालांकि, उनके अनुसार 2025 और 2026 में जलभराव के प्रमुख स्थानों में 75 प्रतिशत तक की कमी आई है।

 

उन्होंने दावा किया कि मिंटो रोड से जखीरा अंडरपास और नांगलोई-नजफगढ़ रोड से संगम विहार-देवली रोड तक 2024 की तुलना में 2026 में जलभराव की स्थिति 60 से 80 प्रतिशत तक बेहतर हुई है।

 

भाजपा प्रवक्ता ने सौरभ भारद्वाज पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि 2015 से 2023 के बीच दिल्ली में जलभराव के कारण औसतन 25 मौतें हुईं। उन्होंने दावा किया कि 2024 में एक शिक्षा अकादमी हादसे समेत जलभराव से जुड़े हादसों में 49 लोगों की जान गई थी।

 

कपूर ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और जल बोर्ड मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य 2028 तक दिल्ली को जलभराव मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि तेज बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर जलभराव हो सकता है, लेकिन बारिश रुकने के 15 मिनट के भीतर पानी की निकासी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें