रिपोर्ट अनमोल कुमार
मुंगेर। महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर मुंगेर में जनसुराज जिला कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुंगेर जिले के संगठन विस्तार पर चर्चा हुई और कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण पदभार दिए गए। इनमें से एक मौलाना रहमतुल्लाह रहमानी को जिला जनसुराज का प्रवक्ता नियुक्त किया गया, जिसे लेकर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। साहब मलिक ने मौलाना रहमतुल्लाह रहमानी को शुभकामनाएं और बधाई दी, और कहा कि उन्हें विश्वास है कि मौलाना अपने पदभार पर खरे उतरेंगे और मुंगेर में जनसुराज का परचम हर घर में पहुंचाने में कार्य करेंगे।दिनेश कुमार सिंह को जिला संरक्षक एवं सुखदेव यादव को जिला संरक्षक का पद मिला योगेंद्र मंडल जी को जिला अध्यक्ष संगठन महासचिव हिमांशु कुंवर आशीष कुमार जिला बिहार समिति संयोजक आशीष कुमार जिला महिला अध्यक्ष कविता कुमारी देवी जिला युवा अध्यक्ष राकेश कुमार गोप जिला मुख्य प्रवक्ता मौलाना रहमतुल्ला रहमानी इस कार्यक्रम में ऋतु राज बसंत मोहम्मद साहब मलिक समीर मधुकर रोहित सिंहा राकेश कुमार रवीना देवी इत्यादि लोग उपस्थित समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।












