November 9, 2026 1:53 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गया शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों जदयू गया महानगर के कार्यकर्ता शामिल होने के लिए जिलाध्यक्ष महानगर जदयू गया श्री राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल जी के आवास स्थित धर्म सभा भवन से हजारों जदयू के कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे एवं ढोल नगाड़े व डीजे के साथ विकास पुरुष नीतीश कुमार जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नारा लगाते हुए गांधी मैदान पहुंचे, गांधी मैदान पहुंचने के क्रम में पत्रकारों से बात करते हुए श्री बरनवाल जी ने कहा कि जो नीतीश कुमार जी ने कर दिखाया है, इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य करने का अन्य कोई माद्दा नहीं रखता है. न किसी के पास विजन है और ना ही कोई रोड मैप. आज बिहार में कोई ऐसा गांव नहीं है, जहां विकास दिखाई नहीं दे. बिहार में 24 घंटे में दो घंटे रहने वाली बिजली अब 24 घंटे रहती है. हर गांव सड़क से जुड़ गया है. महिलाओं की स्थिति में गुणात्मक सुधार हुई है, तो फिर किसी और की ओर क्यूं देखना. इसीलिए, 2025 में फिर, बिहार में नीतीश. यह नारा बोलते हुए गांधी मैदान की ओर अग्रसर हुए। गांधी मैदान में पहुंचकर हजारों कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दनों से कहा कि पिछले चुनाव में हम सभी अलग-अलग थे. इसका लाभ विपक्षियों को मिल गया था. इस बार हम पांच एक साथ हैं. हम सभी पांच झंडों के नीचे एकजुट हैं. ऐसे में 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बननी तय है. हमें किसी के झांसे में नहीं आना है. मिलकर काम करना है, बिहार की देवतुल्य जनता विपक्ष के झांसे में आने वाली नहीं है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की फिर से सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास को लेकर कार्यकर्ता जोश के साथ यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी एनडीए के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मिलजुल कर चुनावी शंखनाद करेंगे, तभी यह चट्टानी एकता लोगों को दिखेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण