November 8, 2026 12:09 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रखण्ड क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

रिपोर्ट अनमोल कुमार

नौबतपुर/पटना
माय भारत, नेहरू युवा केन्द्र,पटना(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार) के प्रखण्ड क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 दिनांक 05 फरवरी से 06 फरवरी 2025 का सफल समापन व पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम राजकीय त्रिभुवन उच्च माध्यमिक विद्यालय,नौबतपुर(पटना) के प्रांगण में किया गया। खेलों में फुटबॉल, कब्बड्डी, बैडमिंटन एवं रिले दौड़ शामिल था। जिसमें 150 से 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,नौबतपुर शैल कुमारी उपस्थित रही। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए शैल कुमारी ने कहा कि
खेलकूद का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि यह सामाजिक विकास में भी सहायक हैं। खेलों में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है, साथ ही टीम भावना और प्रतियोगिता की भावना का भी विकास होता है। सभी विजेता,उपविजेता खिलाड़ियों को शैल कुमारी ने मेडल,प्रमाण पत्र,ट्रॉफी एवं खेल किट प्रदान की। प्रतियोगिता का भव्य समापन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें अपनी प्रस्तुति पायल कुमारी एवं वैष्णवी कुमारी ने दी।
वहीं प्रधानाध्यापक शमा प्रवीण, खेल व एन. सी. पदा. समीर कुमार, काजू कुमार, राकेश कुमार,मनीष कुमार एवं इको क्लब फ़ॉर मिशन लाइफ के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण,कॉर्डिनेटर बबलु कुमार,बंशी कुमार समेत कई युवा क्लब/खेल क्लब के अध्यक्ष/सचिव एवं सदस्य उपस्थित रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण