November 7, 2026 11:59 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जनसुराज द्वारा राज्य सरकार और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया

रिपोर्ट अनमोल कुमार

                   जन सुराज प्रदेश कार्य समिति सदस्य साहब मलिक ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बिहार सरकार और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापन दिया है। यह ज्ञापन मुंगेर की जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर दिया गया है, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वीकार कर लिया है।

शहाब मलिक ने बताया कि दो दिन पूर्व उन्होंने जिला प्रशासन और बिहार सरकार से मुंगेर की सड़कों की खराब स्थिति की ओर ध्यान दिलाया था और उनके निर्माण की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि खराब सड़कों के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और दुर्घटनाएं आम हो गई हैं।

शहाब मलिक ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुंगेर आगमन के दिन उन्होंने धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में सड़कों के निर्माण की मांग को स्वीकार कर लिया और शहरवासियों को एक सौगात दी।
इस धन्यवाद ज्ञापन में जन सुराज प्रवक्ता मौलाना रहमतुल्ला रहमानी मनोज कुमार चंडी नोमान अख्तर फेम उल हसन अब्दुल्ला खान मोहम्मद जाकिर मोहम्मद जाकिर हुसैन मोहम्मद अफजल मोहम्मद फैज सोनी कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण