रिपोर्ट अनमोल कुमार
गया। केंद्रीय मंत्री, MSME भारत सरकार #श्री #जीतनराम #मांझी जी के कर कमलों के द्वारा निराश्रित,गरीब व असहाय लोगों को गया शहर, डेल्हा स्थित मांझी टोली में कम्बल वितरण किया गया।
उक्त कंबल वितरण में मुख्य रूप से माननीय केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी जी क़ी बेटी #पुष्पा मांझी जी, जदयू #जदयू जिलाध्यक्ष महानगर गया #श्री राजकुमार प्रसाद उर्फ #राजू बरनवाल एवं #हम पार्टी के गया महानगर अध्यक्ष #श्री मुकेश चौधरी जी के संयुक्त रूप से माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी के दिशा निर्देश पर आज 500 गरीबों को निःशुल्क कम्बल वितरण किया गया तथा आयुष्मान योजना,विधवा पेंशन,वृद्धावस्था पेंशन आदि योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गयी। #श्री बरनवाल जी ने कहा कि गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया । उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा गरीब,असहाय, निर्धन व विकलांग को ठंड से बचाव के लिए कम्बल का वितरण किया जा रहा है।
कम्बल वितरण के अवसर पर गोपाल प्रसाद, संजू चौधरी, एस.के सिन्हा, बिट्टू कुमार, रवि रंजन कुमार सहित गया शहर के प्रबुद्ध लोग एवं स्थानीय नेतागणों व सामाजिक कार्यकर्तागणों की मौजूद रही।












