लीड लैब संस्था बुरहानपुर द्वारा जिले भर से चयनित हीरो को तराशकर वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र जैन , कैलाश अग्रवाल , डॉ फौजिया सोडावाला एवं रजनी गट्टानी व् अन्य को प्रेरणा अवार्ड से किया सम्मानित l
बुरहानपुर – लीड लैब संस्था एवं एमके पाठशाला स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिभावान सामाजिक कार्यकर्ताओं ,एडवोकेट , प्रिंट व् इलेक्ट्रोनिक मिडिया बंधू , बिझनेस मेन , शिक्षक गण ,जनप्रतिनिधि एवं अन्य उन महानुभव को प्रेरणा अवार्ड से सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने अपने जीवन में कितनी कठिनाइयों का सामना करने के बाद उस मुकाम को पाया है जो की दूसरो के लिए एक प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त करता है l ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य के लिए “प्रेरणा अवार्ड” प्रशस्ति पत्र देकर जिले के वरिष्ठ समाज सेवी जायंट्स व् जनजाग्रति के महेंद्र जैन ,कैलाश अग्रवाल , डॉ फौजिया सोडावाला , रजनी गट्टानी को समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया । कार्यक्रम एमके स्कूल पाठशाला लालबाग रोड़ के प्रांगण में संपन्न हुआ । एमके पाठशाला स्कूल के डायरेक्टर आसिफ खान ने बताया कि 6 माह पूर्व शुरू हुए लीड लैब जो कि एक युटुब चैनल का मंच है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लीड लेब प्रोजेक्ट मेनेजर मो. आसिफ ,प्रिंसिपल एम् के पाठशाला रुपेश रघुवंशी , लीड लेब एरिया मेनेजर सुमेध लहासे , एंकर ऑफ़ लीड लेब ऋषभराज पाठक ने अपनी महती भूमिका निर्वहन करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया l इस सफल आयोजन के लिए लीड लेब संस्था एवं एम् के पाठशाला को अनेको नेक कोटि कोटि बधाई शुभकामनाये l












