November 7, 2026 2:16 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

201 वाँ महर्षि दयानन्द जन्मोत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न

स्वामी दयानंद की शिक्षा मार्गदर्शक का कार्य करेगी- राजकुमार भाटिया (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा)

धर्मान्तरण से राष्ट्रान्तरण हो जाता है-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

रविवार 23 फरवरी 2025,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में भाजपा कार्यालय 14 पंत मार्ग,नई दिल्ली में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती का 201 वाँ जन्मोत्सव भव्य समारोह के रूप में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दर्शनाचार्या विमलेश बंसल ने यज्ञ करवा कर किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपने सन्देश में कहा कि महर्षि दयानन्द जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं उनको जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि धर्मान्तरण से राष्ट्रान्तरण हो जाता है व्यक्ति की सोच व निष्ठा बदल जाती हैं।आर्य युवक परिषद् युवा पीढ़ी में संस्कार व देश भक्ति की भावना भरने का काम करता रहेगा।

मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार भाटिया (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा) ने स्वामी दयानंद की जयंती पर विचार रखते हुए कहा कि इस विभूति ने 201 साल पहले जन्म लेकर भारत का मार्गदर्शन किया था।उन्होंने आगे कहा यदि वैदिक विचारधारा हमारे जीवन में आ जाये तो हम एक आदर्श जीवन जी सकते हैं।मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार भाटिया (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा) ने स्वामी दयानंद की जयंती पर विचार रखते हुए कहा कि इस विभूति ने 201 साल पहले जन्म लेकर भारत का मार्गदर्शन किया था।उन्होंने आगे कहा यदि वैदिक विचारधारा हमारे जीवन में आ जाये तो हम एक आदर्श जीवन जी सकते हैं। स्वामी दयानंद की शिक्षा आने वाली पीढियां के लिए मार्गदर्शक का कार्य करेगी।

वैदिक विद्वान आचार्य विद्या प्रसाद मिश्र ने स्वामी दयानंद के अनगिनत उपकारों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि नारी का उद्धार स्वामी दयानन्द कि देन है।आर्य समाज को चाहिए कि वह अपने आचरण और व्यवहार से वह स्थान बनाएं कि भारत पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन हो।

इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा नेता यश पाल आर्य व पूर्व महापौर सुभाष आर्य ने भी अपने विचार रखे।

प्रवीण आर्य पिंकी, प्रवीण आर्य एवं ओम सपरा ने मधुर भजन सुनाए।

प्रमुख रूप से आर्य नेता महेंद्र भाई, दुर्गेश आर्य,धर्मपाल आर्य, मनोज मान, रामकुमार आर्य, सुरेश आर्य, प्रकाश वीर शास्त्री, डा प्रमोद सक्सेना, सुभाष शर्मा, चौधरी मंगल सिंह, डालेश त्यागी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण