झाबुआ थांदला माणक लाल जैन
माता-पिता, विद्यालय एवं विद्यार्थी एक कड़ी के रूप में होते हैं। संस्कार पब्लिक स्कूल में Fun with parents activity का आयोजन संपन्न हुआ। सभी कक्षा वर्ग के बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर विभिन्न रचनात्मक, रोमांचक और मनोरंजन गतिविधियों में सहभागिता की।आयोजन का मुख्य उद्देश्य माता-पिता, शिक्षक और बच्चों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है।
विद्यालय के प्राचार्य ललित कांकरिया, एकेडमिक डायरेक्टर ममता कांकरिया, डायरेक्टर श्रीयक कांकरिया और वाइस प्रिंसिपल आदित्य शर्मा ने आयोजन में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों की सराहना की । प्राचार्य ने समस्त अभिभावकों का स्वागत करते हुए अपने संदेश में कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं वरन शिक्षकों और पेरेंट्स के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करते हैं।
अंत में सभी विजेता विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को ट्राफियां दी गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षकद्वय संजय कोठारी और नितिन श्रीवास्तव ने किया।












