November 7, 2026 1:41 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए

कलेक्टर द्वारा तीन आवेदकों को 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई

झाबुआ माणक लाल जैन

       झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई। आवेदक श्री इंदर लाल पिता मगनलाल पांचाल निवासी राणापुर जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि उनके पुत्र का स्वर्गवास होने से उनके पोते की स्कूल एवं पालन पोषण करने में आर्थिक रूप से असक्षम है। कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। 
        आवेदक प्रतापसिंह पिता वरसिंह डांगी निवासी ग्राम माछलिया तहसील रामा जिला झाबुआ द्वारा कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर बताया है कि आवेदक की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं है। आवेदक द्वारा मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। आवेदक रमेश पिता उंकार नीनामा निवासी भमती तहसील पेटलावद जिला झाबुआ द्वारा कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर बताया है कि आवेदक की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं है। आवेदक वृद्ध होने के कारण मजदूरी करने में तथा अपने परिवार का पालन-पोषण करने में असमर्थ है कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। 
           आवेदक जितेन्द्र पिता चिलु बिलवाल निवासी कुबेरपुरा-पारा तहसील रामा जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि ग्राम कुबेरपुरा विद्युत लाइन बिछाने एवं कनेक्शन फलिया में स्वीकृत करवाने एवं सीमाड़ा फलिया में नवीन हेंड पम्प खनन करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक पलाश प्रधान निवासी न्यू टीचर्स कॉलोनी झाबुआ द्वारा बताया गया कि उनकी माता स्व श्रीमती लता प्रधान जो सहायक शिक्षिका के पद पर शासकीय विद्यालय हुडा/संकुल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ में कार्यरत थी, का स्वर्गवास हो गया, अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
            कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 37 आवेदन आए।
             इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण