November 7, 2026 1:01 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

समस्तीपुर के चर्चित मेडिकाना हॉस्पिटल के संचालक राजीव मिश्रा का निधन, शहर में शोक की लहर

रिपोर्ट अनमोल कुमार

समस्तीपुर। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकाना हॉस्पिटल के संचालक और स्वर्गीय डॉ. आर. पी. मिश्रा के पुत्र डॉ. राजीव कुमार मिश्रा उर्फ गुडडू जी का पटना के फोर्ड अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। राजीव मिश्रा अपने मृदुभाषी स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए प्रसिद्ध थे। समाज के हर वर्ग के लोगों से उनका गहरा जुड़ाव था और वे हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा दुख है। उनके निधन पर सामाजिक कार्यकर्ता एन जी ओ संघ बिहार के सचिव एडवोकेट संजय कुमार बब्लू ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने बताया कि मात्र दो दिन पहले 1 मार्च 2025 को एक जन्मदिन समारोह में उनकी डॉ.राजीव मिश्रा से लंबी बातचीत हुई थी और वे साथ में भोजन भी किए थे। यह विश्वास कर पाना कठिन है कि जो व्यक्ति इतने हंसमुख और ऊर्जावान थे, वे अब हमारे बीच नहीं रहे। डॉ. राजीव मिश्रा के निधन की खबर सुनते ही उनके शुभचिंतकों, मित्रों और अस्पताल से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग और चिकित्सक समुदाय उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर जदयू नेता सह व्यवसाई अनिल कुमार सिंह तनवीर आलम तन्हा, जहांगीर आलम, मेराज हसन, सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार वर्मा समेत दर्जनों बुद्धिजीवीयों ने शोक व्यक्त किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण