November 8, 2026 12:54 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

उप प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष समिति ने शिक्षा निदेशक के नाम रैणी सीबीईओ को सौपा ज्ञापन

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के रैणी-उपखंड मुख्यालय पर उप प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष समिति राजस्थान द्वारा शिक्षा निदेशक के नाम ज्ञापन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रैणी को दिया गया जिसमें उप प्राचार्य पदो पर बकाया 2 वर्षों की नियमित डीपीसी करने का अनुरोध किया गया तथा जिसमें सत्र 2023-24और 2024-25 की डीपीसी शत प्रतिशत व्याख्याता पद पर कार्यरत पात्र व्यक्तियों से करने के साथ साथ उप प्राचार्य पद को यथावत बनाए रखने की मांग की गई क्योंकि उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य के पास पीईईओ का अतिरिक्त कार्यभार और ग्राम पंचायत स्तर पर अन्य प्रशासनिक उत्तरदायित्व होने के कारण शिक्षण व्यवस्था कार्य में संचालन में निरीक्षण में पर्यवेक्षक के दायित्व कुशल निर्वहन करने के लिए उप प्राचार्य का पद होना विद्यालय हित में है जिससे शिक्षा के विकास और परीक्षा परिणाम उन्नयन में सहायता मिलती है ।इस दौरान ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सभा अध्यक्ष चेतराम मीणा , ब्लॉक संयोजक केवल राम मीणा , रामहेत मीणा , राजेश मीणा , खेमचंद मीणा सहित रैणी क्षेत्र के अनेक व्याख्याता उपस्थित रहे।मिडिया को यह सारी जानकारी चेतराम मीना ईटोली के द्वारा दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण