November 8, 2026 12:41 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

वर्ल्ड चैंपियन अर्जुन भाटी की बहन की शादी में पहुंचे नेशनल अवार्डी विपुल जैन

नोएडा, उत्तर प्रदेश। गोल्फ के नेशनल प्लेयर एवं वर्ल्ड चैंपियन अर्जुन भाटी की बहन डॉक्टर तान्या भाटी की ग्रेटर नोएडा के द गोल्डन ड्रीम्स फार्म हाउस में शाही शादी हुई। इस शादी समारोह में देश की अनेक जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। बागपत के रहने वाले नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन भी शादी समारोह में पहुंचे और अपना आशीर्वाद दिया। डॉक्टर तान्या भाटी के मामा संदीप बादल प्रधान कैडवा व राजकिशोर प्रधान कैडवा ने आये सभी मेहमानों का स्वागत किया। इस शादी की खास बात यह रही की इसमें डॉक्टर तान्या भाटी के पिता एवं ओम प्रोपटेक कंपनी के मालिक बॉबी भाटी ने कन्यादान के रूप में दुजाना गांव में स्थापित दादी सती मंदिर को संवारने के लिए 51 लाख रुपये तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बालिका डिग्री कॉलेज दुजाना को 51 लाख रुपए दान में दिये। इस शादी समारोह में बागपत के जिला पंचायत अध्यक्ष जयकिशोर, नोएडा के सांसद महेश शर्मा, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया, इंडिया एक्सपो मार्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस राकेश शर्मा, राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर समेत कई हस्तियां पहुँची।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण