November 8, 2026 12:54 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

“भावनाओं का ज्वर ” काव्य संग्रह का विमोचन सरगम टी वी पर होगा..!

नोएडा/एटा। गाजियाबाद की युवा कवयित्री अंजू डागर के कविता संग्रह ” भावनाओं का ज्वर ” का विमोचन सरगम टी वी पर 16 मार्च को होगा।जिज्ञासा प्रकाशन के निदेशक मित्र गाजियाबादी ने प्रकाशन के ऑफिशियल रिलीज में नोएडा एटा के साहित्यकारों/पत्रकारों को अवगत कराया है अंजू डागर गाजियाबाद की युवा कवयित्री हैं। प्रकाशन प्रत्येक प्रकाशित रचनाकारों का भव्य विमोचन समारोह कर कृतियों का लोकार्पण कार्यक्रम करता आ रहा है। विश्व पुस्तक मेले में लगभग सौ किताबें विमोचित की जा चुकी हैं एटा के सीनियर जर्नलिस्ट की किताब “एहसासों की नर्म दूब” पद्मश्री डा अशोक चक्रधर कवयित्री उपासना दीक्षित का कविता संग्रह “कुछ तुमने कहा” दिल्ली हिंदी साहित्य अकादमी से पुरस्कृत प्रसिद्ध हास्य कवि सुभाष चंदर ने लोकार्पित किया था। प्रकाशन के निदेशक ने एटा अलीगढ़ आगरा मथुरा के अनेक साहित्यकारों को आमंत्रित किया है जहां उनकी कृतियों के लिए सम्मान किया जाएगा।बीते दिनों जिज्ञासा प्रकाशन के स्टॉल पर वर्ल्ड बुक फेयर में अनेक लोकार्पण विभिन्न विधाओं में प्रकाशित पुस्तको के हुए ।जिज्ञासा प्रकाशन दो वर्षों में में पांच सौ कृतियों का प्रकाशन कर चुका है।अमेज़न पर प्रकाशन की कृतियां उपलब्ध हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण