November 8, 2026 12:41 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

उद्यानिकी और मशरूम कार्यशाला में किसानों के समस्या का निदान

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गुमला। एम आई डी एच के तहत बागवानी मिशन के अन्तर्गत बागवानी उद्यानिकी और मशरूम उत्पादन पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित हुए वाई एन पाठक, मुख्य तकनीकी पदाधिकारी प्लान्टू,रांची ने फल एवं सब्जियों की उन्नत खेती पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बैगन, टमाटर, आलू के उत्पादन और रखरखाव और करैला, कद्दू सहित विभिन्न सब्जियों की जानकारी दी। उन्होंने बरसात के मौसम में स्वर्ण वैभव नस्ल की जानकारी दी। उन्होंने फसलों में होने वाले रोग प्रतिरोधक क्षमता के बारे में बताया। कार्यशाला की अध्यक्षता, जिला उद्यान पदाधिकारी, डॉ तमन्ना परबीन ने किया और मंच संचालन विभाग के वरीय लिपिक, विजय प्रसाद ने किया। उन्होंने फूलों की खेती, पराग प्रजनन, नर और मादा पौधों की भी जानकारी दी।
एपीपी एग्रीगेट खूंटी के राज्य प्रमुख, अनमोल कुमार ने उपस्थित 200 किसान प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मशरूम के प्रकार, उत्पादन विधियों, पैकेजिंग, रखरखाव और बाजारीकरण को विस्तार से बताया। उन्होंने मशरूम संवर्द्धन तरीकों की जानकारी देते हुए अधिकाधिक लाभांश प्राप्त करने की बात करते हुए आत्मनिर्भरता का मार्ग बताया।
एपीपी एग्रीगेट खूंटी की दक्ष एवं कुशल प्रशिक्षिका , गजाला परबीन ने जैविक खाद ( बर्मी कम्पोस्ट) की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अजोला घास के उत्पादन, उसके लाभ , इसका चारा मवेशियों को खिलाने से दूध में बढोतरी संबंधित जानकारी दी। एम आई डी एच के लिपिक दीपक कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण