November 6, 2026 10:51 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

महिला दिवस पर वरिष्ठ समाज सेवी ,महिला किसान , डॉक्टर्स ,सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी महिला का किया सम्मान l

बुरहानपुर नि.प्र. – भारतीय मूल की एक मात्र मानव सेवी अंतराष्ट्रीय संस्था शाखा जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में महिला दिवस पर बुरहानपुर जिले में अपने अपने क्रियाकलापों के माध्यम से परचम फहराने वाली वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर फौजिया सोडावाला ,महिला किसान सुमेरा अली ,वरिष्ठ डॉ किरण सिंह , सामाजिक कार्यकर्ता रजनी गट्टानी एवं सफलतम व्यवसायी महिला शोभा चौधरी का संस्था सदस्यों सर्व श्री सुनील सलूजा , रविन्द्र महाजन , आर एस ठाकुर ,अरुण जोशी , मह्नेद्र जैन , एवं तुषार चौधरी द्वारा स्वागत सत्कार किया गया l
महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के वरिष्ठ समाज सेवी मह्नेद्र जैन ने कहा की महिला दिवस अवसर पर आज जायंट्स व् जनजाग्रति संस्था ने बुरहानपुर जिले की उन सम्मानीय महिला वर्ग का सम्मान किया है जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में कार्यो को प्रतिपादित कर लोगो को लाभान्वित किया है l गर्व इस बात का है की यह समस्त महिलाये जायंट्स व् जनजाग्रति की पदाधिकारी व् सदस्य है l श्री जैन ने कहा की जहा जहा भी महिलाओ का हस्तक्षेप व् योगदान है वहा वहा सफलता निश्चित है l उपरोक्त जानकारी संस्था के रविन्द्र महाजन व् आर एस ठाकुर ने दी l

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण