November 6, 2026 10:06 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल ने की डाक्टर विभाष राजपूत के कार्यो की सराहना

बागपत, उत्तर प्रदेश। विपुल जैन। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी बागपत ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर विभाष राजपूत की सराहना की। जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड, एमएनसीयू वार्ड, एनबीएसयू वार्ड, सामान्य ओपीडी, महिला ओपीडी, दंत कक्ष, नेत्र कक्ष, पैथोलॉजी लैब, प्रसव कक्ष और कोल्ड चौन का निरीक्षण किया, जहां सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से एमएनसीयू की प्रशंसा की और निर्देश दिए कि जच्चा-बच्चा केंद्र को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए, मरीजों को सर्वाेत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिलाधिकारी ने प्रेरणा कैंटीन का भी निरीक्षण किया जिसे सरस्वती सहायता समूह की महिला संचालित कर रही थी। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाक्टर विभाष राजपूत सहित सीएचसी के चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal