सीएम भजनलाल शर्मा ने मीना को शुभकामनाऐ और बधाई दी
रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,
होली मिलन समारोह कार्यक्रम के अवसर पर रविवार 16 मार्च को जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राजगढ-लक्षमणगढ क्षेत्र से रहे भाजपा विधायक प्रत्याशी एवं अलवर सरस डेयरी पूर्व चेयरमैन बन्नाराम का राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगे बढ़कर किया अभिवादन । मुख्यमंत्री शर्मा ने बन्नाराम मीना को गुलाल और चन्दन लगाकर दी होली की शुभकामनाऐं और बधाई।
इस दौरान विधायक प्रत्याशी बन्नाराम मीना ने भी होली मिलन समारोह कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को शुभकामनाऐं और बधाई दी ।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली तथा उनको दीर्घायु होने की कामना की । इस अवसर पर राज्य के पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और अरुण चतुर्वेदी सहित अन्य अनेक प्रमुख नेताओं ने भी बन्नाराम मीना।को गुलाल चन्दन का टीका लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी ।












