मीडिया प्रभारी डॉ डी के वर्मा, सचिव डॉ जयंत शर्मा व अलीगढ़ होम्योपैथिक एसोसिएशन के सचिव डॉ रजत सक्सैना का फोन अध्यक्ष डॉ एस के गौड़ को आय़ा कि जयगंज निवासी 65 वर्षीय रेखा माहेश्वरी व 90 वर्षीय राम मनोहर सक्सैना का नेत्रदान होना हैडॉ गौड़ ने अविलम्ब जे एन मैडिकल कॉलेज नेत्र विभाग के रजत सक्सैना को सूचित किया। उन्होंने बिना देरी किए टीम के साथ गन्तव्य पर पहुंच कर मानवीय कदम को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलता पूर्वक संपन्न कराया।इस अवसर पर दोनों घरों पर इकठ्ठ समूह को सम्बोधित करते हुए डॉ गौड़ ने कहा इन्होंने रूढ़ीवादिता त्याग लीक से हटकर जो मानवीय कार्य किया उसके लिए हार्दिक आभार सहित साधुवाद कहता हूं। इस श्रेष्ठ, अद्वितीय कदम से और कोई महान कार्य शायद ही कोई हो। इससे दानी व्यक्ति मरणोपरांत भी अदृश्य रूप में जीवित रहेंगे। जब तक आंखें (कौरनिया)लेने वाले इस दुनियाँ में रहेंगे। इनको निश्चित ही अगले जन्म में दोनों आंखें मिलेंगी क्योंकि ये जाते जाते चार लोगों की जिंदगी रोशन कर गए हैं।डॉ ने लोगों का आह्वान कर मोबाइल नम्बर देते हुए कहाकि आप कहीं की भी मृत्यु सूचना दीजिए शेष कार्य निर्विघ्न संस्था करेगी। भुवनेश आधुनिक , अजय राणा, समाजसेवी दिलीप दामोदर वार्ष्णेय, नितिन माहेश्वरी, केशव माहेश्वरी, सुनील सक्सैना, प्रोफेसर ए के अमिताव, प्रोफेसर जिया सिद्दीकी, डॉ मुहम्मद शाकिब, डॉ मधु, डॉ दीपक, डॉ विवेक, संजीव माहेश्वरी, ललित माहेश्वरी, हर्षित माहेश्वरी आदि सहयोगी बने।












