November 6, 2026 11:53 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रेम का पैगाम लेकर स्वयंसेवक कश्मीर रवाना

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना- प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको के जत्था को फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने फाउंडेशन परिषर से हरी झंडी दिखाकर कश्मीर के लिए रवाना किया । उन्होंने कहा कि भिन्नता में एकता भारत की पहचान है तो गंगा यमुनी संस्कृति हमारी शान है । भारत में हर तीन किलोमीटर पर पानी और वाणी बदल जाता है । यहाँ हिन्दू , मुश्लिम, सिख, ईसाई, जैन, पारसी, वौद्ध,वहाई, युहीदी , जैनी सब एक साथ प्रेम शांति और भाईचारे के साथ रहते है । सभी धर्मों की नींव एक है । जन्म के समय हर बच्चा दैविक और दैहिक तथा जैविक रूप से समान होता है । जाति और धर्म मनुष्य ने बनाया है धर्म व्यक्ति अपनी सुविधा और आस्था के आधार पर बदलता रहता है । उन्हीने जातिवादी और धार्मिक उन्माद फैलाने बालो को आतंकी से भी खतरनाक बताया । सत्तालोलुप नेता महज कुछ वोट के लिए जातिवाद और धार्मिक उन्माद का सहारा लेता है यह दुर्भाग्यपूर्ण है ।उन्होंने युवाओं जात पात एवं धर्म के भावना से ऊपर उठकर राष्ट्र के निर्माण एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया है । वहीं जत्था के दलनायक देवानंद ने बताया कि कश्मीर में हमलोग एक दूसरे के रहन सहन , खान पान और संस्कृति सभ्यता से अवगत होंगे । वही एक दूसरे के लोक कलाओं को भी जानने का अवसर मिलेगा । जत्था में गोपी कुमार, अजय कुमार, मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, रविकांत शर्मा, रेहाना खातून समेत दर्जनों युवा शामिल है । शुभकामना व्यक्त करने बालो में लाइफ लाइन ऑक्सीजन बैंक के सचिव शिशुपाल कुमार, फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर रवि प्रकाश, सुनील कुमार, विकाश कुमार, सन्नी कुमार शामिल है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण