November 6, 2026 10:52 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अधिवक्ता संजय कुमार बबलू को मिला अंतर्राष्ट्रीय वीरता गौरव सम्मान

रिपोर्ट अनमोल कुमार

समस्तीपुर। मात्र 15 बरस की अल्पायु में रक्तदान करके समाज सेवा की शुरुआत करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले की पहचान बनाने वाले समस्तीपुर जिले के दूधपुरा निवासी स्वयंसेवी संस्था संघ (बिहार )के सचिव चर्चित अधिवक्ता संजय कुमार बबलू को आमजन सेवा समिति के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वीरता गौरव सम्मान 25से विथान में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गयाl बताते चले कि अधिवक्ता संजय ने अपने जीवन में अभी तक 53 बार रक्तदान करके समस्तीपुर जिले के सर्वश्रेष्ठ रक्तदाता के रूप में एक तरफ जहां कीर्तिमान स्थापित किया है वहीं दूसरी तरफ सामाजिक संगठन प्रगति आदर्श सेवा केंद्र की स्थापना 1987 में कर के पूरे देश के अंदर में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन पूर्वोत्तर राज्यों में योग शिविर का आयोजन बाल श्रमिक विद्यालयों का संचालन स्वास्थ्य शिविरोंका आयोजन पर्यावरण जागरूकता शिविर जैसे कई कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है और 9 महीने तक सद्भावना रेल यात्रा में सहभागी बनकर पूरे देश का भ्रमण किया पिछले वर्ष शांति और सद्भावना के लिए पूरे बिहार में 2500 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कीl सम्मान समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री से सम्मानित शिक्षिका अमृता कुमारी आमजन सेवा समिति के संस्थापक सुबोध यादव रेलवे ट्रेड यूनियन नेता संतोष कुमार निराला रविंद्र कुमार बल्ड फोर्स के राहुल श्रीवास्तव दीदी फाउंडेशन की सुमन किन्नर समर्पण मिथिला के दीपक कुमार महथा एकता युवा मंडल के मोहम्मद एजाज संजना संकल्प फाउंडेशन की सचिव अधिवक्ता संजू शर्मा स्पोर्ट्स क्लब मालदह के संतोष कुमार राजा कुमार द उम्मीद की श्वेता पोद्दार बेगूसराय की चर्चित रक्त वीरांगना शिवांगी रंजन आदि कई लोग उपस्थित थे l अंतर्राष्ट्रीय वीरता गौरव सम्मान से सम्मानित होने के बाद अधिवक्ता संजय ने कहा यह सम्मान मैं उन सभी लोगों को समर्पित करता हूं जो सामाजिक कार्यों के लिए तरुणावस्था से ही हमें प्रेरित करते रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण