November 6, 2026 10:51 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

खराब रैंक लाने वाले विभाग अपनी कार्यप्रणाली में करें सुधार: जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा

गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलैक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका (राजस्व से सम्बंधित) की फरवरी माह की मासिक प्र​गति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक आहूत हुई।

जिलाधिकारी महोदय ने की खराब रैंक लाने वाले ​विभागों की समीक्षा
जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा द्वारा खराब रैंक लाने वाले विभागों को खराब रैंक आने का कारण स्पष्ट पूछा, जिस पर अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि केपीआई में कुछ परेशानियों आ रही ​थी जो कि अब सही हो गयी हैं जिससे आगामी माह की रैंकिंग अच्छी आयेगी। वहीं कुछ अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि वह समय से पोर्टल अपडेट नहीं कर पाये, इसके साथ ही अन्य कारण भी सामने आएं। जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि यदि पोर्टल से सम्बंधित कोई भी शिकायत या समस्या है तो मुझे अवगत करायें, आगामी माह में किसी रैकिंग खराब नहीं आनी चाहिए। साथ ही सभी अधिकारी किसी भी कार्य को अपनी स्तर पर लम्बित ना छोड़े, जैसे ही कोई कार्य आपकी टेबिल पर आता है उसका तुरन्त निराकरण करें या आपके स्तर का नहीं है तो उसे त्वरित निस्तारण के लिए सम्बंधित को भेंजे।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका (राजस्व से सम्बंधित) की फरवरी माह की मासिक प्र​गति रिपोर्ट
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका (राजस्व से सम्बंधित) की फरवरी माह की मासिक प्र​गति रिपोर्ट में जनपद गाजियाबाद की रैक्स मार्क 8.73 के साथ 40वीं रैक आयी। जनपद में राजस्व, लोक शिकायत, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, सैनिक कल्याण, वित्त, नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन, परिवहन, भूतत्व एवं खनिकर्म, राज्यकर, अवस्थापना व औद्योगिक विकास, आईटी एवं इलैक्ट्रोनिक्स, आबकारी, आवास, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाटमाप, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, खाद्य एवं रसद तथा चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभागों में संचालित 55 परियोजनाओं में ग्रेड वाईज ए+ में 30, ए में 6, बी में 8, सी में 3, डी में 3 व ई में 5 विभाग रहे।

बैठक में मुख्य उपस्थिति
बैठक में मुख्य रूप से एडीएम ई श्री रणविजय सिंह, एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट, एसडीएम मोदीनगर डॉ.पूजा गुप्ता, जीडीए सचिव श्री राजेश सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री अरूण कुमार, एसडीएम सदर श्री अरूण दीक्षित, एसडीएम लोनी श्री राजेन्द्र कुमार, डीआईओ श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण