थाना खोडा पर मधु विहार चौकी प्रगति विहार क्षेत्र निवासी गजराज सिंह ने सूचना दी कि मेरे मकान में रहने वाला व्यक्ति नेतराम शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा निवासी चंदनपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद कमरे में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है । नेतराम अपने साथी सुधीर शर्मा पुत्र रतिराम निवासी उबरापुर जनपद फर्रूखाबाद के साथ रहता था । उक्त सूचना पर तत्काल थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा कमरे से मृतक नेतराम के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया था तथा फोरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया गया । उक्त घटना के सम्बन्ध में विस्तृत जांच की गयी तथा आज दिनांक 29.03.2025 को उक्त घटना के सम्बन्ध में मृतक नेतराम के भाई सूरज शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा निवासी चंदनपुर थाना कमालगंज फर्रुखाबाद की प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा 103(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया । तथा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सुधीर शर्मा पुत्र रतिराम शर्मा निवासी उबरापुर थाना कमालगंज जनपद फर्रूखाबाद हाल निवासी मधु विहार खोडा कॉलोनी थाना खोडा पुलिस टीम के द्वारा अहिल्याबाई गेट के पास मधु विहार चौकी क्षेत्र प्रगति विहार खोडा कॉलोनी थाना खोडा कमि0 गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त सुधीर शर्मा के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।












