November 6, 2026 8:04 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जबलपुर महानगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तीन स्थानों पर सम्पन्न हुआ वर्षप्रतिपदा उत्सव

यह जीवन अपने लिए नहीं, बल्कि देश के लिए समर्पित होना चाहिए:प्रेमशंकर सिदार

जबलपुर, 30 मार्च 2025 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया, जिसमें जबलपुर महानगर पर आयोजित कार्यक्रमों में कुल 3485 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रेरणादायक उद्बोधन दिए, जिसमें समाज निर्माण और राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया गया।नर्मदा भाग के कार्यक्रम में 1434 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। मुख्य वक्ता मध्यक्षेत्र के सह क्षेत्र प्रचारक श्री प्रेम शंकर जी ने डॉ. हेडगेवार जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “यह जीवन अपने लिए नहीं, बल्कि देश के लिए समर्पित होना चाहिए। हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए, सभी कठिनाइयों को सहर्ष स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए।” कार्यक्रम में प्रांत संघचालक डॉ प्रदीप दुबे जी, सहविभाग संघचालक अनिरुद्ध कौरवार जी भाग संघचालक श्री दुर्गा प्रसाद ग्यारसिया जी की उपस्थिति रही।कृषि भाग का कार्यक्रम जेडीए ग्राउंड, विजयनगर में आयोजित हुआ, जिसमें 673 स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही। जबलपुर विभाग प्रचारक श्रीआनन्द जी ने संघ के पंच भूत विमर्श पर चर्चा करते हुए हिंदू समाज के उत्थान एवं विकास के लिए करणीय विषयों पर उद्बोधन दिया। एवं शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्वयंसेवकों के लिए करणीय कार्य के बारे में बताया।आयुध भाग में भी वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया, जिसमें 1378 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक श्री बृजकांत जी ने सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हमारी संस्कृति आदि से अनंत तक अक्षुण्ण है, और इसे संरक्षित करना हम सभी का कर्तव्य है।” कार्यक्रम में विभाग संघचालक डॉ. कैलाश गुप्ता, भाग संघचालक श्री वीरेंद्र सिंह एवं राष्ट्रीय बाल्मीकि समाज के शिवलाल जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण