November 6, 2026 6:32 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहड़ावती योग प्रशिक ने कराया योग

फिजिकल फिजियोलोजिकल एवं साइकोलोजिकल स्ट्रेस दूर करता है योग – डार्विन

विश्व के लिए महर्षि पतंजलि द्वारा अनुपम उपहार दिया गया जिसेअष्टांग योग के नाम से जाना जाता है – डार्विन

रैणी(अलवर) महेश चन्द मीना

लक्ष्मणगढ़ /अलवर आयुष्मान आरोग्य मंदिर ( प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) पहडावती योग प्रशिक्षक डार्विन द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीखाहेडी में योग सत्र का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक ने छात्र छात्राओं को अनुलोम विलोम प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम उद्गीथ प्राणायाम के साथ साथ प्राणायाम पूर्वक पश्चिमोत्तानासन पवनमुक्तासन चक्रासन हलासन ताड़ासन सूर्य नमस्कार इत्यादि का अभ्यास कराया योग प्रशिक्षक द्वारा नीम गिलोय आंवला एलोवेरा हल्दी व्हीट ग्रास तुलसी एवं देशी गो माता द्वारा प्राप्त दूध दही घी के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रसोई हमारा उपचार केन्द्र है इस उपचार केंद्र से हमें उपचार आना चाहिए , रोगों का कारण विरुद्ध आहार भी है , शरीर के आन्तरिक अवयवों को पूरी तरह प्राणवायु नहीं मिलना भी रोगों का कारण है , लैस फिजिकल एक्टिविटि भी रोगों का कारण है । प्राणायाम से सभी अवयवों को प्राणवायु समुचित मात्रा में मिल जाती है जिससे शरीर की व्याधियाँ समाप्त होने लगती हैं । योग शिक्षा प्रत्येक महिला , पुरुष एवं बच्चों को अनिवार्य रूप से प्राप्त करनी चाहिए । इस अवसर पर प्रिया निहारिका प्रियंका टीना कल्पना साक्षी गौरा अंकित अवधेश दीपेश विशाल लखन गौर व रुद्राक्ष विष्णु सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।मिडिया को यह सारी जानकारी केदार नाथ शर्मा व राजेश राठौड गढ़ीसवाईराम के द्वारा दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण